Home » Uncategorized » डॉ. राजीव बिंदल को भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने पर सोलन ब्लॉक बीडीसी अध्यक्ष भीम सिंह ने दी बधाई…

डॉ. राजीव बिंदल को भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने पर सोलन ब्लॉक बीडीसी अध्यक्ष भीम सिंह ने दी बधाई…

सोलन: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को पुन: हिमाचल प्रदेश भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर सोलन ब्लॉक बीडीसी अध्यक्ष भीम सिंह ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।
मंगलवार को यहां जारी बयान में भीम सिंह ने कहा कि डॉ. बिंदल का संगठनात्मक अनुभव, मजबूत नेतृत्व क्षमता और जनता से जुड़ाव पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। भीम सिंह ने यह भी कहा कि डॉ. बिंदल हमेशा जनसेवा और संगठन की मजबूती के लिए कार्यरत रहे हैं और उनका अनुभव पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। डॉ. राजीव बिंदल की नियुक्ति से प्रदेश भाजपा में उत्साह की लहर है और भाजपा कार्यकर्ता नए जोश के साथ संगठनात्मक गतिविधियों नई गति प्रदान करेंगे।

Leave a Comment

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]