Home » ताजा खबरें » Himachal Cabinet Issue:सुक्खू कैबिनेट से ‘इस्तीफा’ नहीं देंगे सीनियर मंत्री चंद्र कुमार, सुलझ गया मामला…

Himachal Cabinet Issue:सुक्खू कैबिनेट से ‘इस्तीफा’ नहीं देंगे सीनियर मंत्री चंद्र कुमार, सुलझ गया मामला…

Oplus_131072

Himachal Pradesh Government: हिमाचल प्रदेश की राजनीति से बड़ी खबर आ रही है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार में उथल-पुथल बढ़ गई है।बीती रात को उनके बेटे नीरज भारती की सोशल मीडिया पर मचे सियासी घमासान पर अब चंद्र कुमार ने खुद प्रतिक्रिया दी है. शिमला में सचिवालय में पहुंचे मंत्री चंद्र कुमार ने पूरे मामले को लेकर सफाई दी और बताया कि यह विवाद किसलिए हुआ. उधर, इस्तीफे वाली बात पर कैबिनेट मंत्री चंद्र कुमार हंसने लगे.  गुरुवार को शिमला में सचिवालय में मीडिया से बातचीत में कैबिनेट मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने स्पष्ट किया कि यह मामला ट्रांसफर और एडजस्टमेंट से जुड़ा था, जिसे अब सुलझा लिया गया है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नीरज भारती (बेटा) एक युवा है और कई बार आवेश में युवा कुछ कह बैठते हैं, लेकिन वे इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं.प्रो. चंद्र कुमार ने कहा, “बीते कल मैं मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ था, हम एक ही गाड़ी में आए थे. इस्तीफे की कोई बात नहीं है. यह हमारा अंदरूनी मामला है और इसे हमने सुलझा लिया है. बीजेपी को इस पर चिंता करने की जरूरत नहीं है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में ट्रांसफर को पेशा बना लिया है और इस पर नियंत्रण जरूरी है. मंत्री ने कहा, “सरकार और संगठन में कई बातें होती हैं, लेकिन हम सब मिलकर समाधान निकालते हैं.”उधर, इस बयान के साथ उन्होंने विपक्ष द्वारा सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर उठाए जा रहे सवालों को भी दरकिनार कर दिया और सरकार की एकता और आंतरिक समन्वय का संदेश देने की कोशिश की. इस प्रकरण को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं जरूर गर्म हैं, लेकिन चंद्र कुमार के बयान के बाद स्थिति को शांत करने की कोशिश की गई है.  केंद्र सरकार से 2 हजार करोड़ रुपये मंजूर होने पर प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि नुकसान 17 हजार करोड़ से ज्यादा है और मदद 2006 करोड़ की आई है. जो ऊंट के मुंह में जीरा है. अब यह भी देखना है कि यह पैसा किस हेड में आया है. क्योंकि बीजेपी बढ़ा-चढ़ा कर बोल रही है। दरअसल, हाल ही में नीरज भारती ने फेसबुक पर लिखा था कि पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार अपने पद से इस्तीफा देंगे, क्योंकि जहां दलालों के काम होते हैं वहां मंत्री बनने का क्या फायदा? हालांकि, नीरज भारती ने उसी शाम एक और पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि चौधरी साहब को आश्वासन मिल गया है. चंद्र कुमार सीएम से मिलकर बात करेंगे. बताया जा रहा है कि कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार बुधवार (18 जून) को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ ही शिमला के शिलाई और ठियोग में थे. हालांकि, उसी दिन बेटे नीरज की ओर से कुछ अलग ही दावा किया गया. यह बात जानना जरूरी है कि कुछ समय पहले ही चंद्र कुमार ने अपनी पार्टी पर हमला बोला था जब कांग्रेस के संगठन का गठन नहीं हो रहा था. उन्होंने कहा था कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पैरालाइज हो गई है. कृषि मंत्री का यह बयान काफी चर्चा में आया था.

सबसे वरिष्ठ मंत्री हैं चंद्र कुमार
जानकारी के लिए बता दें कि 85 वर्षीय चौधरी चंद्र कुमार सीएम सुक्खू की कैबिनेट के सबसे वरिष्ठ मंत्री हैं. ज्वाली विधायक चंद्र कुमार ने 9वीं बार चुनाव लड़ा था और 6ठी बार विधायक बने. चंद्र कुमार एक बार के लोकसभा सांसद भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *