Home » ताजा खबरें » शिमला पहुंचे पंजाब के राज्यपाल व उनकी पत्नी की अचानक तबीयत बिगड़ी, दोनों IGMC में भर्ती

शिमला पहुंचे पंजाब के राज्यपाल व उनकी पत्नी की अचानक तबीयत बिगड़ी, दोनों IGMC में भर्ती

लाइव हिमाचल/शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और उनकी पत्नी अनीता की तबीयत गुरुवार देर रात अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज आईजीएमसी में भर्ती करवाया गया. प्रारंभिक इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया था, लेकिन रात को फिर तबीयत खराब होने पर दोनों को दोबारा आईजीएमसी लाया गया. शुक्रवार सुबह हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल आईजीएमसी पहुंचे और दोनों की सेहत का हालचाल जाना। डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल दोनों की हालत स्थिर है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है. सूत्रों के अनुसार, राज्यपाल दंपत्ति की अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन मेडिकल टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है. आईजीएमसी प्रशासन ने भी इस संबंध में जरूरी चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवा दी हैं. अब तक आईजीएमसी से मेडिकल बुलेटिन या अपडेट नहीं दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]