Home » ताजा खबरें » India Pakistan Ceasefire : ‘भारत की संप्रुभता और अखंडता की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है इंडियन आर्मी’, हमने किसी धार्मिक स्थल को नुकसान नहीं पहुंचाया : कर्नल सोफिया कुरैशी

India Pakistan Ceasefire : ‘भारत की संप्रुभता और अखंडता की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है इंडियन आर्मी’, हमने किसी धार्मिक स्थल को नुकसान नहीं पहुंचाया : कर्नल सोफिया कुरैशी

नई दिल्ली:  भारत और पाकिस्तान के युद्धविराम की घोषणा के बाद भारतीय सेना ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इस दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान को साफ शब्दों में चेतावनी दी है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो गया है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच शाम पांच बजे से युद्धविराम लागू हो गया है। विक्रम मिस्री ने कहा कि पाकिस्तान के डीजीएमओ ने शनिवार दोपहर में फोन पर बात की थी। उन्होंने कहा कि भारत ने अपनी शर्तों पर सीजफायर किया है और 12 मई को दोनों देशों के डीजीएमओ फिर से बात करेंगे।

हवाई हमलों में पाकिस्तान के कई एयरबेस को नुकसान पहुंचा

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा, ‘भारत के हवाई हमलों में पाकिस्तानी के कई एयरबेस को नुकसान पहुंचा है। पाकिस्तान के स्कार्दू, जैकोबाबाद और भोलारी एयरबेस को उड़ाया गया है। इसके अलावा, AD हथियार प्रणाली और रडार के नुकसान ने पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र की रक्षा को असहनीय बना दिया है। प्रेस को संबोधित करते हुए कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, पाकिस्तान ने झूठी खबरें फैलाईं। पाकिस्तान की पीसी में बात की गई कि भारतीय सेना ने मस्जिदों को निशाना बनाया लेकिन ऐसा नहीं था। हमारी नपी चुली और जिम्मेवारी वाली कार्रवाई थी। ‘पाकिस्तान ने दावा किया उसने अपने JF-17 से हमारे एस 400 व ब्रम्होस मिसाइल बेस को नुकसान पहुंचाया जो कि गलत है।’ इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे अन्य दावों पर भी मीडिया को जानकारी दी।

डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम की घोषणा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम की घोषणा की। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत-पाकिस्तान पिछले तीन दिनों से जारी संघर्ष पर तत्काल पूर्ण युद्धविराम के लिए सहमत हो गए हैं। यह सहमति अमेरिका की मध्यस्थता से पूरी हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रूथ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘अमेरिका की मध्यस्थता में रात में चली लंबी वार्ता के बाद मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं।‘ ट्रंप ने समझदारी दिखाने के लिए दोनों देशों को धन्यवाद दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *