Home » ताजा खबरें » अब मुस्लिम दुकानदार ने पाकिस्तान का किया समर्थन, थाने शिकायत लेकर पहुंचे युवक…

अब मुस्लिम दुकानदार ने पाकिस्तान का किया समर्थन, थाने शिकायत लेकर पहुंचे युवक…

लाइव हिमाचल/कुल्लू : देश का नमक खाने वाले कुछ लोग बॉर्डर पर तनाव के बीच पाकिस्तान का समर्थन कर रहे हैं. हिमाचल प्रदेश में भी कुछ ऐसे मामले सामने आ रहे हैं. ताजा मामला कुल्लू शहर का है. यहां पर एक मुस्लिम शख्स ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के समर्थन में वीडियो डाला. जिस पर अब देवभूमि जागरण मंच ने कुल्लू पुलिस से शिकायत दी है. जानकारी के अनुसार,  कुल्लू के वाशिंग में कश्मीर का रहने वाला मोहम्मद फारुख कई साल से ड्राई फ्रूट की दुकान चलाता है. इस शख्स ने यहीं पर शादी भी कर ली है. मोहम्मद फारुख पर अब फेसबुक पर पाकिस्तान के समर्थम में वीडियो शेयर करने के आरोप लगे हैं. बताया जा रहा है कि पुलिस ने शख्स को थाने बुलाया है. देवभूमि जागरण मंच ने शनिवार को कुल्लू में एसपी दफ्तर के बाहर विरोध जताया.  इस दौरान मंच के सदस्यों ने एसपी कार्यालय में एएसपी संजीव चौहान से मुलाकात की और मोहम्मद फारूक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. देवभूमि जागरण मंच के महासचिव यशपाल ठाकुर ने बताया कि बाशिंग में मोहम्मद फारूक पिछले कई साल से रहता है. पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई है और मांग की गई है कि इसके खिलाफ देश का मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि मोहम्मद फारूक ने भारतीय सेना को नीचा दिखाने की कोशिश की है औऱ सरकार के खिलाफ पाकिस्तान का समर्थन किया है उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ पुलिस सही जांच करें.  फिलहाल, इस पर पुलिस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है. गौरतलब है कि इससे पहले, सोलन के कंडाघाट में एक महिला टेलर को पुलिस ने पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट डालने पर गिरफ्तार किया था. मुस्लिम महिला पति के साथ कंडाघाट में बीते 25 साल से रह रही थी. अपनी पोस्ट में उसने भारतीय सेना पर कमेंट किया था और पाकिस्तान का समर्थन किया था. इस सबंध में कंडाघाट थाने में महिला को केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *