Home » ताजा खबरें » इन रूटों पर नहीं चलेंगी HRTC की बसें, विभाग ने जारी किए ये आदेश…

इन रूटों पर नहीं चलेंगी HRTC की बसें, विभाग ने जारी किए ये आदेश…

शिमला : भारत और पाक के बीच तनाव की स्थिति को देखते हुए जम्मू-पठानकोट-अमृतसर मार्ग पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से चलने वाली एचआरटीसी बसों के सभी रूट बंद कर दिए हैं। इसके साथ ही दिन के रूट भी वहां की स्थितियों के आधार पर चलाए जाएंगे। लोगों को रात की अपेक्षा दिन में सफर करने की सलाह दी गई है। उधर दिन में भी बसों को जसूर तक चलाया गया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 15 रूट बंद हुए हैं। इन रूट को स्थिति के सामान्य होने पर दोबारा से शुरू किया जाएगा। भारत पाक में तनाव की स्थिति के दौरान रात्रि सेवा बंद रहेगी। इसके लिए पथ परिवहन निगम ने ये भी कहा है कि रात में यात्रियों की संख्या बहुत कम हो गई थी। अमृतसर, जम्मू, कटरा और पठानकोट के लिए पथ परिवहन निगम लगातार बस रूटों की समीक्षा करेगा और उसी आधार पर बसों का चलाया जाएगा। बसों के रूट को लेकर स्थानीय अधिकारियों द्वारा लगाए गए किसी भी कानून और व्यवस्था प्रतिबंध के अधीन, नियमित समय के अनुसार इन मार्गों पर दिन के समय बस सेवाएं चलाई जाएंगी। तनाव की इस स्थिति के बढ़ने पर अन्य स्थानों के लिए भी रात्रि के रूट बंद करने पड़ सकते हैं। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के चालकों को निर्देश जारी किए हैं कि भारत पाक के बीच चल रहे तनाव के बीच यदि कहीं पर भी रात को ब्लैक आउट किया जाता है तो ऐसी स्थिति में बसों को वहीं पर खड़ा कर दें। जिससे सभी यात्री सुरक्षित रहें। रात्रि में लाइट न दिखे इसके लिए ब्लैक आउट किया जाता है। एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक निपुण जिंदल ने बताया कि जम्मू-पठानकोट-अमृतसर मार्ग पर पथ परिवहन निगम ने रात के रूट बंद कर दिए हैं। सभी यात्रियों की सुविधा के लिए सलाह दी गई है कि रूट को लेकर अपडेट रहें और उसके अनुसार ही यात्रा करें। रात में सफर न करने की सलाह दी गई है। सभी यात्रियों को सलाह दी गई है कि अपडेट रहें और अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *