Home » ताजा खबरें » भारत पाकिस्तान तनाव के बीच सोलन डीसी ने एडवाइजरी की जारी, जानिए पूरी ख़बर ?

भारत पाकिस्तान तनाव के बीच सोलन डीसी ने एडवाइजरी की जारी, जानिए पूरी ख़बर ?

लाइव हिमाचल/सोलन: उपायुक्त एवं ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोलन के अध्यक्ष ने सुरक्षा और सावधानी के दृष्टिगत सभी पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत प्रधान, बीडीसी सदस्य एवं ज़िला परिषद सदस्यों को आदेश जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार सभी पंचायती राज प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को सतर्क रहने तथा रात के समय अपने-अपने घरों की लाईटें बंद रखने के निर्देश जारी करें। आदेशों के अनुसार सभी अपने-अपने क्षेत्रों में स्थापित सभी सोलर लाइटों को गहरे रंग के कपड़े, सीमेंट की बोरी अथवा किसी अन्य ऐसे वस्त्र या सामग्री से ढकना सुनिश्चित करें ताकि प्रकाश बाहर परवर्तित न हो सके। यदि लाइटों को ढकना सम्भव न हो तो विद्युत आपूर्ति तार को अस्थाई रूप से कुछ दिनों के लिए काटना सुनिश्चित करें ताकि रात्रि के समय कोई प्रकाश उत्सर्जन न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]