Home » ताजा खबरें » धर्मशाला:क्रिकेटरों और आईपीएल स्टाफ को विशेष ट्रेन से दिल्ली भेजने की तैयारी…

धर्मशाला:क्रिकेटरों और आईपीएल स्टाफ को विशेष ट्रेन से दिल्ली भेजने की तैयारी…

Oplus_131072

लाइव हिमाचल/धर्मशाला: भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच 8 मई को हालात काफी ज्यादा बिगड़ने के बाद आईपीएल 2025 सीजन का 58वां मुकाबला जो धर्मशाला के स्टेडियम में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा था उसे सभी दर्शक और प्लेयर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रद्द कर दिया गया। वहीं अब दोनों टीमों के प्लेयर्स और सपोर्ट स्टाफ के साथ ब्रॉडकॉस्टिंग टीम के सदस्यों को आज यानी 9 मई को स्पेशल ट्रेन के जरिए दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा। नॉर्दन रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर यानी सीपीआरओ की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स टीम के प्लेयर्स को पठानकोट से दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन से 9 मई को रवाना किया जाएगा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन का टाइमिंग और रूट का खुलासा नहीं किया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान की बौखलाहट साफ तौर पर दिख रही है। पाकिस्तान ने 8 मई को भारत पर ड्रोन, फाइटर जेट के जरिए कई हमले किए पर भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा मुंहतोड़ जवाब दिया है।

मुकाबले को किया गया रद्द

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला ये मुकाबला पहले बारिश के चलते जहां देरी से शुरू हुआ था तो वहीं इसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसे रद्द कर दिया गया। वहीं आईपीएल की तरफ से अपडेटेड प्वाइंट्स टेबल में अभी दोनों टीमों के खाते में इस मैच को लेकर दोनों टीमों को कई अंक नहीं दिया गया है, जिसमें पंजाब और दिल्ली के अभी भी 11-11 मैच ही हैं। ऐसे में ये उम्मीद की जा सकती है कि ये मैच फिर से खेला जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]