Home » ताजा खबरें » चंडीगढ़ और मोहाली में हाई अलर्ट : सभी को घरों के अंदर रहने के दिए निर्देश…

चंडीगढ़ और मोहाली में हाई अलर्ट : सभी को घरों के अंदर रहने के दिए निर्देश…

चंडीगढ़ : भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच चंडीगढ़ में एयरफोर्स स्टेशन से संभावित वायु हमले की चेतावनी जारी की गई है। जिसके बाद सुरक्षा कारणों से सायरन बजाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील भी की गई है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और स्थिति पर नजर बनाई हुई हैं।

लोगों से की गई बालकनी और छत पर नहीं जाने की अपील

चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार, सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे तुरंत अपने घरों के भीतर रहें और बालकनी या छत पर न जाएं। स्थिति पर नजर रखी जा रही है और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। डिप्टी कमिश्नर, चंडीगढ़ द्वारा चेतावनी जारी की गई है और कहा गया है कि कृपया अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें। बता दें कि चंडीगढ़ में हाई अलर्ट जारी होने के बाद मोहाली प्रशासन ने सीमावर्ती सेक्टरों के निवासियों को सतर्क रहने और एहतियात बरतने की सलाह दी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घरों के अंदर रहें और खिड़कियों व कांच की दीवारों से दूर रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]