Home » ताजा खबरें » प्रदेश में सरकारी विभाग में काम करने वाले पार्ट टाइम कर्मचारी होंगे रेग्यूलर, 10 हजार कर्मियों को होगा लाभ

प्रदेश में सरकारी विभाग में काम करने वाले पार्ट टाइम कर्मचारी होंगे रेग्यूलर, 10 हजार कर्मियों को होगा लाभ

Oplus_131072
लाइव हिमाचल/शिमला : राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों में कार्यरत उन चतुर्थ श्रेणी अंशकालिक कर्मचारियों की सेवाएं दैनिक भोगी कर्मचारी के रूप में परिवर्तित करने का निर्णय लिया, जिन्होंने 31 मार्च, 2025 तक 7 वर्ष का निरंतर कार्यकाल पूरा कर लिया है। अंशकालिक कर्मियों की संख्या करीब 10 हजार है। इस निर्णय से हजारों अंशकालिक कर्मचारियों को दैनिक वेतन भोगी बनने का अवसर मिलेगा। कार्मिक विभाग की तरफ से इस आशय संबंधी निर्देश सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों व उपायुक्तों को जारी कर दिए गए हैं। इन निर्देशों के तहत अंशकालिक कर्मचारी दैनिक भागी उसी स्थिति में बन पाएंगे, जब इसके लिए पद खाली होगा। यह आदेश संबंधित विभागाध्यक्ष के स्तर पर लागू होंगे। सरकारी बोर्ड, निगम और सरकारी विश्वविद्यालय अपनी वित्तीय स्थिति के अनुसार अपने स्तर पर निर्णय लेंगे। जिन अंशकालिक कर्मचारियों की सेवाएं बिना रोजगार कार्यालय के माध्यम से ली गई है, उनको भी इसमें छूट देने की बात कही गई है।अंशकालिक कर्मचारी जिन विभागों में तैनात थे, वह पद कर्मचारियों के दैनिक भोगी बनते ही समाप्त हो जाएंगे। संबंधित आदेशों की अनुपालना कर्मचारियों का रिकॉर्ड सत्यापन के बाद ही हो सकेगी। इसमें संबंधित कर्मचारियों की जन्म तिथि की पुष्टि एचपी फाइनिशियल रुल, 1971 के तहत की जाएगी। कर्मचारियों के आदेशों पर अमल होने के बाद इसकी जानकारी वित्त विभाग को भेजी जाएगी, ताकि इस पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *