Home » ताजा खबरें » Operation Sindoor: चंडीगढ़ में मेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द, आपात स्थिति में तैयार रहने के मिले निर्देश

Operation Sindoor: चंडीगढ़ में मेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द, आपात स्थिति में तैयार रहने के मिले निर्देश

Chandigarh News: भारतीय सेना का पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर एयर स्ट्राइक के बाद चंडीगढ़ में सभी मेडिकल अधिकारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई है। उन्हें 24×7 इमरजेंसी ड्यूटी के लिए तैयार रहने के आदेश दिए गए हैं। नेशनल हेल्थ मिशन, चंडीगढ़ के हेल्थ डायरेक्टर ने आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार AAMs और UAAMs में तैनात सभी मेडिकल अधिकारी और स्टाफ की सभी छुट्टियां तुरंत प्रभाव से कैंसिल की जाती है। उन्हें 24 घंटे कबी भी ड्यूटी के लिए तैयार रहना होगा। किसी भी समय और जगह ड्यूटी के लिए बुलाने पर तुरंत रिपोर्ट करें। फोन कॉल का तुरंत जवाब देना जरूरी है, नहीं तो सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

आपदा वार्ड, अलग एंट्री गेट तैयार किया

 PGI के मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रो. विपिन कौशल ने बताया कि नेहरू ग्राउंड फ्लोर पर आपदा वार्ड और अलग एंट्री गेट तैयार किया गया है। हालांकि मौजूदा समय में इसे सामान्य मरीजों की देखभाल में भी उपयोग किया जा रहा है। कोविड काल की तरह आपदा प्रबंधन के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जानी बाकी है, लेकिन व्यवस्थाएं पहले से बेहतर हैं।

मरीजों को संभालने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

 डायरेक्टर हेल्थ सर्विस डॉ. सुमन सिंह ने बताया कि नर्सिंग अधीक्षक को निर्देश दिए गए हैं कि स्टाफ को आपात स्थिति में मरीजों और परिजनों को संभालने का प्रशिक्षण दें। जिन वार्डों में पर्दे नहीं हैं, वहां ब्लैक चार्ट पेपर लगाकर गोपनीयता सुनिश्चित की जा रही है। मॉक ड्रिल के दौरान मरीजों और परिजनों को मोबाइल के उपयोग से रोका गया।

लाइब्रेरी और केमिस्ट शॉप अलर्ट पर

पीजीआई में लाइब्रेरी व केमिस्ट शॉप अलर्ट पर हैं। इन दोनों जगहों के स्टाफ को भी सतर्क कर दिया गया है। डॉ. संजीव पलटा द्वारा आईसीयू और एचडीयू का निरीक्षण किया गया। ट्रॉमा ब्लॉक को मेक शिफ्ट हॉस्पिटल के रूप में तैयार किया गया है। फार्मेसी विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि सभी आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में स्टॉक में हों। आपात स्थिति में अस्पताल परिसर में वाहनों के प्रवेश और निकास पर पाबंदी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *