Home » ताजा खबरें » पाकिस्तानी सेना पर बलूच विद्रोहियों का 24 घंटे में दूसरा हमला, रिमोट से उड़ाई गाड़ी…

पाकिस्तानी सेना पर बलूच विद्रोहियों का 24 घंटे में दूसरा हमला, रिमोट से उड़ाई गाड़ी…

इस्लामाबाद: भारत के मिसाइल हमले के साथ ही पाकिस्तान सेना के बुरे दिन शुरू हो गए हैं। अब बलूचिस्तान में सशस्त्र विद्रोहियों ने भी पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला बोला है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तानी सेना के काफिले पर हमला करके सैन्य वाहन को उड़ा दिया है। इस हमले में पाकिस्तानी सेना के 12 जवानों की मौत हुई है। बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने बोलन घाटी के मच कुंड के पास हमले को अंजाम दिया है। बोलन घाटी वही इलाका है, जहां इसी साल मार्च में बलूच विद्रोहियों ने जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया था। पाकिस्तानी सेना को ट्रेन को छुड़ाने में 36 घंटे से ज्यादा समय लगा था। रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना के जवान गश्ती अभियान पर थे, इसी दौरान घात लगाकर बैठे बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के विशेष सामरिक ऑपरेशन दस्ते ने रिमोट कंट्रोल आईईडी विस्फोट के जरिए जवानों से भरे वाहन को निशाना बनाया। धमाके के बाद वाहन के परखच्चे उड़ गए। बीएलए से जुड़े हक्काल मीडिया ने हमले का वीडियो जारी किया है।

पाकिस्तानी सेना के 12 जवानों की मौत

बलूच विद्रोहियों के हमले में पाकिस्तानी सेना के 12 जवानों की मौत हुई है। इसमें स्पेशल ऑपरेशन कमांडर भी शामिल है। पाकिस्तानी सेना ने बलूचिस्तान में अलगाववादी विद्रोहियों के खिलाफ अभियान चलाया है। अधिकारियों ने पिछले सप्ताह पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान प्रांत में दो अलग-अलग घटनाओं में 10 चरममपंथियों को मारने का दावा किया था।। प्रांत में ताजा कार्रवाई के दौरान केच और जियारत जिलों में विद्रोहियों को मारा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *