Home » ताजा खबरें » सोलन में बस में सवार दो व्यक्ति 8.184 किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार…

सोलन में बस में सवार दो व्यक्ति 8.184 किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार…

Oplus_131072

लाइव हिमाचल/सोलन: पुलिस थाना सदर सोलन की टीम थाना क्षेत्र के चंबाघाट में गश्त व अपराधो की रोकथाम हेतू मौजूद थी तो उक्त टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली की एक प्राईवेट बस जो सोलन से शिमला जा रही है की पिछली सीट पर नेपाली मूल के एक पुरुष व एक महिला बैठे है। जिनके पास से भारी मात्रा में मादक पदार्थ अफीम है। मिली जानकारी के अनुसार, शीरजना बुढा और शंकर बहादुर विका नामक दो नेपाली मूल के व्यक्ति शिमला रूट पर चलने वाली एक निजी बस (HP 63E-0330) में सवार थे। पुलिस ने बस की तलाशी के दौरान दोनों व्यक्तियों के कब्जे से अफीम के 9 पाउच बरामद किए। पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। और आगामी जांच जारी है। वहीं पुलिस यह भी पता लगाने का कोशिश कर रही है कि एसपी ने बताया कि उक्त दोनों आरोपी बरामद अफीम को नेपाल से तस्करी करके हिमाचल लाये थे। जो अफीम को शिमला क्षेत्र में लोगों को बेचने की फिराक में थे। वहीं। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय ने पेश करके 4 दिन की पुलिस हिरासत में लिया गया है। वहीं दोनों आरोपियों के पूर्व अपराधिक रिकार्ड की भी जांच पड़ताल की जा रही है। इस कार्रवाई से साफ है कि सोलन पुलिस नशे के खिलाफ सख्त रवैया अपनाए हुए है। और आने वाले समय में भी ऐसे और ऑपरेशन जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]