Home » ताजा खबरें » पाकिस्तान ने लगातार 5वें दिन सीजफायर का किया उल्लंघन, कुपवाड़ा, बारामूला और अखनूर सेक्टर में की गोलीबारी…

पाकिस्तान ने लगातार 5वें दिन सीजफायर का किया उल्लंघन, कुपवाड़ा, बारामूला और अखनूर सेक्टर में की गोलीबारी…

श्रीनगरः पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का असर बॉर्डर पर देखा जा सकता है। पाकिस्तानी जम्मू-कश्मीर के सटे सीमा पर पिछते कुछ दीनों से सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। भारतीय सेना ने मंगलवार को बताया कि 28-29 अप्रैल की रात को पाकिस्तानी सेना ने कुपवाड़ा और बारामुल्ला जिलों के साथ-साथ अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने उकसावे का प्रभावी तरीके से जवाब दिया। इससे पहले पाकिस्तान ने 27-28 अप्रैल की रात को कुपवाड़ा और पुंछ जिलों के इलाकों में छोटे हथियारों से गोलीबारी की थी। इसका भी जवाब सेना ने दिया था। भारतीय सेना के अधिकारियों ने सोमवार को एक प्रेस बयान में कहा कि पुलवामा के बाद जम्मू-कश्मीर में हुए सबसे घातक हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बहुत बढ़ गया है। पाकिस्तानी सेना लगातार संघर्ष विराम समझौतों का उल्लंघन कर रही है। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम समझौता फरवरी 2021 से प्रभावी है। बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे 26 लोगों को पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने गोली मार दी थी। आतंकवादियों ने उनकी धार्मिक पहचान जानने के बाद उन्हें गोली मारी थी। मृतकों में 25 भारत और एक नेपाल का नागरिक था। भारतीय खुफिया एजेंसियों ने इस हमले के लिए पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा समूह से जुड़े गुर्गों को जिम्मेदार ठहराया है। इस घातक हमले के मद्देनज भारत ने सिंधु जल संधि को स्थगित रखने सहित कई कूटनीतिक उपायों की घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आतंकियों और साजिश रचने वालों को करारा जवाब दिया जाएगा। अटारी-बाघा बॉर्डर को भी बंद कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]