Home » ताजा खबरें » विश्व होम्योपैथिक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित…

विश्व होम्योपैथिक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित…

सोलन: ज़िला आयुर्वेदिक चिकित्सालय सोलन में आज यहां विश्व होम्योपैथिक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. प्रवीण शर्मा ने की। डॉ. प्रवीण शर्मा ने इस अवसर पर सभी होम्योपैथिक चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल कर्मियों को बधाई दी। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि होम्योपैथी के संस्थापक डॉ. सैमुअल हैनीमैन की जयंती के उपलक्ष्य में प्रति वर्ष विश्व होम्योपैथिक दिवस आयोजित किया जाता है। उन्होंने सभी होम्योपैथिक चिकित्सक से आग्रह किया कि होम्योपैथी के आधारभूत सिद्धांतों को समझकर उपचार में उनका पालन सुनिश्चित बनाएं। डॉ. प्रवीण शर्मा ने कहा कि होम्योपैथी उपचार पद्धति में उपयोग में लाई जाने वाली दवाएं प्राकृतिक स्त्रोतों से तैयार की जाती हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि होम्योपैथी चिकित्सा का लाभ उठाएं। इस अवसर पर उपमण्डलीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीपा शर्मा, होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवानी नेगी एवं डॉ. सुनिधि सहित अन्य चिकित्सक एवं पैरामेडिकल कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]