Home » ताजा खबरें » एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने धुम्मू शाह मेला में पूजा अर्चना के साथ दंगल का किया शुभारंभ

एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने धुम्मू शाह मेला में पूजा अर्चना के साथ दंगल का किया शुभारंभ

लाइव हिमाचल/धर्मशाला : एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बुधवार को दाड़ी में धूम्मु शाह मेले के दूसरे दिन भराड़ी मंदिर में पूजा अर्चना के साथ दंगल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि भारत में कुश्ती की शुरूआत एक व्यायाम के रूप में हुई, लेकिन यह पेशेवर खेल के रूप में उभरा है, जो भारत को इंटरनेशनल लेवल पर शोहरत दिला रहा है। उन्होंने कहा कि खेलें जीवन को स्वस्थ रखने में अहम योगदान देती हैं तथा युवा पीढ़ी को इसमें बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि नशे से दूर रहकर समाज निर्माण में अपनी सशक्त भूमिका का निर्वहन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार भी नशे पर अंकुश लगाने के लिए तीव्र गति से कार्य कर रही है। इससे पहले मेला अधिकारी एसडीएम संजीव भोट ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए धुम्मु शाह मेले के आयोजन को लेकर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि मेले के आयोजन में आम जनमानस की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। इस अवसर पर नामी पहलवानों ने अपने जौहर दिखाए। इस अवसर पर नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर सुरेंद्र कुमार, तहसीलदार गिरिराज, जिला युवा सेवाएं खेल अधिकारी सन्नी शर्मा सहित विभिन्न गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]