Home » ताजा खबरें » आज का राशिफल 10 अप्रैल 2025 : चंद्रमा के गोचर से आज बना है शुभ योग, मिथुन, तुला और कुंभ राशि के लिए बेहद लाभदायक

आज का राशिफल 10 अप्रैल 2025 : चंद्रमा के गोचर से आज बना है शुभ योग, मिथुन, तुला और कुंभ राशि के लिए बेहद लाभदायक

Aaj Ka Rashifal 10 April 2025 : 10 अप्रैल का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मिथुन, तुला और कुंभ राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। ज्योतिषीय आकलन से मालूम होता है कि आज चंद्रमा का संचार दिन सिंह राशि से कन्या राशि में पूर्वाफाल्गुनी उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र से होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज सूर्य, बुध और शुक्र के साथ चंद्रमा का समसप्तक योग बन रहा है। साथ ही आज चंद्रमा गुरु की पंचम दृष्टि में भी रहेंगे जिससे शुभ योग का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं ऐसे में आज गुरुवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।

​मेष राशि : खर्च बढ़ेंगे और सेहत का ध्यान रखें

​मेष राशि : खर्च बढ़ेंगे और सेहत का ध्यान रखें

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। किसी वजह से आज यात्रा का संयोग बनेगा। आपके खर्च लेकिन आज बढेंगै। दिन आपका व्यस्त में बीतेगा लेकिन शाम का समय आपका मनोरंजक बीतेगा। लव लाइफ और फैमिली लाइफ में आपको आज खुशी मिलेगी। लव लाइफ के मामले में आज का दिन बेहद रोमांटिक रहेगा। आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। और जहां तक हो बाहरी खानपान से आप परहेज रखें।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। आज गाय को मीठी रोटी खिलाएं।

​वृषभ राशि : कमाई बढ़ेगी और रुका धन मिलेगा

​वृषभ राशि : कमाई बढ़ेगी और रुका धन मिलेगा

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुखद और उत्साहवर्धक रहेगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे, जिससे दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी आमदनी भी बढ़ेगी और कहीं से रुका हुआ पैसा भी आपको वापस मिल सकता है। गृहस्थ जीवन आज आपका रोमांटिक रहेगा। दोस्तों के साथ आज आप पार्टी और मनोरंजन भी कर सकते हैं। आपके लिए आज आप कुछ शौक की चीजें खरीद सकते हैं।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। देवी लक्ष्मी की पूजा करें और लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।

​मिथुन राशि : आमदनी में वृद्धि होगी, लाभ मिलेगा

​मिथुन राशि : आमदनी में वृद्धि होगी, लाभ मिलेगा

मिथुन राशि में आज लाभ का संयोग बना है। आपको परिवार से आज पूरा सहयोग मिलेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले आपका ध्यान आकर्षित करेंगे और इनमें आपको सफलता मिलेगी। आज आपकी आमदनी में वृद्धि होगी और कहीं से धन का लाभ भी मिल सकता है। मन में कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी। गृहस्थ जीवन में आपके आज प्रेम और सद्भाव बना रहेगा। लव लाइफ में आपको प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। नौकरी में आपको आज सहकर्मियों से तालमेल बनाए रखने का फायदा होगा।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। श्री नारायण कवच का पाठ करना लाभदायक होगा।

​कर्क राशि, भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा

​कर्क राशि, भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन साहसिक निर्णय से लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ नई चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है लेकिन आपकी सारी समस्या दिन के दूसरे भाग में जाते-जाते दूर होती चली जाएगी। शाम का समय आपको मनोरंजक बीतेगा। बिजनेस में आपको अच्छी डील मिलेगी। लव लाइफ में प्रेमी के साथ उपहार का लेनदेन हो सकता है। आपको आज शिक्षा प्रतियोगिता मे भी भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। कोई उपलब्धि मिलने की आपको आज खुशी होगी।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मीजी को खीर का भोग लगाएं।

​सिंह राशि :कोई उपहार मिल सकता है

​सिंह राशि :कोई उपहार मिल सकता है

सिंह राशि के जातक आज किसी बात को लेकर उलझन में रहेंगे। आपकी चिंता और परेशानी भी आज बनी रहेगी। अगर कोई स्वास्थ्य समस्या है तो अनदेखी करने से बचें और चिकित्सक से सलाह जरूर लें, क्योंकि परेशानी बढ सकती है। वैसे आज कार्यक्षेत्र में आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा और लव लाइफ में प्रेमी से कोई उपहार मिल सकता है। परिवार में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और विष्णु स्तोत्र का पाठ करें।

​कन्या राशि : आर्थिक प्रयास सफल होगा

​कन्या राशि : आर्थिक प्रयास सफल होगा

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन करियर में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपको आज आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास का लाभ मिलेगा और कोई सोचा हुआ काम पूरा होने से आपको खुशी मिलेगी। लव लाइफ संतोषजनक रहेगा और प्रिय लोगों के साथ आपकी नजदीकियां दिखेंगी। दांपत्य जीवन में किसी प्रकार का तनाव है तो वह दूर हो सकता है। किसी दोस्त से आपको आज सहयोग मिल सकता है। दोस्तों के साथ आज आप मनोरंजक समय बिताएंगे और रुचिकर भोजन का भी आनंद लेंगे।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। केसर अथवा हल्दी का तिलक लगाएं।

​तुला राशि : रचनात्मक कार्यों में आपकी आज रुचि रहेगी

​तुला राशि : रचनात्मक कार्यों में आपकी आज रुचि रहेगी

तुला राशि के लोगों के लिए आज गुरुवार का दिन अच्छा रहेगा। आपको आज परिवार में बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी और आप परिवार के साथ कहीं यात्रा की योजना बना सकते हैं। आप किसी मनोरंजक कार्यक्रम का भी आनंद लेंगे। वैवाहिक जीवन में आपके आज किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। लेकिन इससे आपके घर की किसी समस्या का समाधान भी निकलेगा और शाम तक आप जीवनसाथी के साथ शॉपिंग के लिए भी जा सकते हैं। आपको आज दोस्तों से सहयोग मिलेगा। रचनात्मकता कार्यो में आपकी आज रुचि रहेगी और रुचिकर भोजन का भी आप आनंद लेंगे।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव का आप आज दही से अभिषेक करें।

​वृश्चिक राशि : दिन सुखद और अनुकूल बीतेगा

​वृश्चिक राशि : दिन सुखद और अनुकूल बीतेगा

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। आप परिवार के साथ मनोरंजक समय बिता पाएंगे। आपका कोई जरूरी घरेलू काम आज पूरा हो सकता है। काम के सिलसिले में आपको आज यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार के सदस्यों से आपको आज अपेक्षित सहयोग मिलेगा। गृहस्थ जीवन में खुशहाली रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज किसी पारिवारिक समस्या पर चर्चा होगी और जीवनसाथी की सलाह सुझाव का फायदा भी मिलेगा। घर के बड़े बुजुर्गों से आपको आज सहयोग मिल सकता। वाहन सुख मिलने का भी संयोग बनेगा।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और ओम नमो नारायण मंत्र का जप करें

​धनु राशि : दिन सुखद और सकारात्मक बीतेगा

​धनु राशि : दिन सुखद और सकारात्मक बीतेगा

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आज आपकी अपनी व्यवहारकुशलता और परिश्रम का लाभ मिलेगा। किसी पुराने मित्र और सहकर्मी से आपकी मुलाकात हो सकती है। छोटे भाई बहनों से सहयोग और स्नेह मिलेगा। घर में किसी मांगलिक कार्य का संयोग बनेगा। लव लाइफ में आप सुखद समय बिताएंगा और आपको प्रेमी से सहयोग समर्थन भी मिलेगा। गैर जरूरी खर्च पर आप कंट्रोल कर पाएंगे। जबकि आर्थिक लाभ भी आपको आज मिलेगा। बिजनेस में आपकी आज अच्छी कमाई होगी।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।

​मकर राशि : मान सम्मान और लाभ बढ़ेगा

​मकर राशि : मान सम्मान और लाभ बढ़ेगा

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर में सफलता प्रदान करने वाला है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में आपको आज लाभ मिलेगा और कोई भूमि विवाद चल रहा है तो उसका समाधानी निकलेगा। आज आप दूसरों की मदद भी करेगे। आपकी व्यवहार कुशलता से आपका मान सम्मान बढेगा। गृहस्थ जीवन में प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आमदनी में आज वृद्धि होगी और आपको आज अतिरिक्त कमाई का भी मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र मे साथी सहकर्मियों से सहयोग भी पा सकेंगे।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।

​कुंभ राशि : आमदनी बढ़ेगी, परिवार में सहयोग पाएंगे

​कुंभ राशि : आमदनी बढ़ेगी, परिवार में सहयोग पाएंगे

आज का दिन आपके लिए लाभदायक और आनंदपूर्ण रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी और आपको कोई अच्छी खबर मिलने की खुशी होगी। प्रोपर्टी से संबंधित काम में आपको आज सफलता मिलेगी। आमदनी भी अच्छी रहेगी। काम के सिलसिले में आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। जीवनसाथी से आप आज अपेक्षित सहयोग पाएगे। ससुराल पक्ष से भी लाभ का संयोग बना है। विदेशी क्षेत्र से भी आज आपके लिए लाभ का संयोग बन सकता है।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। गुड़ और चने की दाल गाय को खिलाना शुभ रहेगा।

​मीन राशि :आर्थिक मामलों में लाभ पाएंगे

​मीन राशि :आर्थिक मामलों में लाभ पाएंगे

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। और आपको आज कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत का पूरा प्रतिफल मिलेगा। आर्थिक मामलो में आज आपको लाभ मिलेगा। आपकी कोई चाहत भी पूरी होगी जिससे आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी की सेहत को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। लव लाइफ के मामले मे आज दिन अनुकूल रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से सपोर्ट मिलेगा जबकि परिवार में आज पिता से आपको सहयोग प्राप्त होगा।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। नारायण कवच का पाठ कीजिए आपके लिए शुभ रहेगा।

Leave a Comment

[democracy id="1"]