



लाइव हिमाचल/सोलन: जिला सोलन पुलिस के तीन पुलिस कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक, हिमाचल प्रदेश द्वारा डीजीपी डिस्क अवार्ड -2022 अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। ये सम्मान उनकी उत्कृष्ट सेवा, निष्ठा और अपराध नियंत्रण में शानदार कार्य के लिए दिया गया है। जिसमें उप निरीक्षक स्वर्गीय विनोद भगटा एएसआई इंटेलिजेंस एवं सुरक्षा शाखा में रहते हुए वी वीआईपी कार्यक्रमों व चुनावों के दौरान उत्कृष्ट प्रबंधन किया। एनडीपीएस एक्ट, आबकारी व जुआ एक्ट के कई मामलों का सफल पर्दाफाश कर सराहनीय कार्य किया। मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार विशेष जांच इकाई, सोलन में तैनात रहकर 2022 में एनडीपीएस एक्ट व आबकारी एक्ट के अंतर्गत 50 से अधिक मामलों की सफल जांच की। चिट्टा, चरस, पोपी हस्क व अवैध शराब की बड़ी बरामदगी की। मुख्य आरक्षी जगदीश कुमार साइबर सेल, सोलन में कार्यरत रहते हुए तकनीकी उपकरणों जैसे सीडीआर, आईपीडीआर व सोशल मीडिया विश्लेषण का उपयोग कर 50 से ज़्यादा आरोपियों की गिरफ्तारी में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। साइबर अपराध के कई मामलो की दक्षतापूर्वक जाँच के लिए उन्हें साइबर Investigator Badge से भी नवाज़ा गया है।