Home » क्राइम » चंबा : चांजू में श्रमिक कॉलोनी में भीषण अग्निकांड, झुलसने से मजदूर दर्दनाक मौत…

चंबा : चांजू में श्रमिक कॉलोनी में भीषण अग्निकांड, झुलसने से मजदूर दर्दनाक मौत…

लाइव हिमाचल/शिमला: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चांजू में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना की श्रमिक काॅलोनी में भीषण अग्निकांड हुआ है। अग्निकांड में एक मजदूर की जिंदा जलकर माैत हो गई है। आपको बता दें कि शुक्रवार आधी रात को यह दर्दनाक हादसा हुआ। वहीं मृतक की पहचान बिंदु पुत्र धर्मचंद निवासी संगेड के रूप में हुई है। काॅलोनी में आग लगने के बाद चारों और चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने अग्निकांड की पुष्टि करते हुए कहा कि  पुलिस देखरेख में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। अग्निकांड में लाखों रुपये की संपत्ति भी जलकर राख हो गई।

Leave a Comment

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]