Home » ताजा खबरें » एचपीयू में ABVP-SFI के बीच हिंसक हड़प, एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता घायल

एचपीयू में ABVP-SFI के बीच हिंसक हड़प, एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता घायल

लाइव हिमाचल/शिमला : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में मंगलवार सुबह दो छात्र गुटों में खूनी संघर्ष हो गया. इस दौरान एबीवीपी और एसएफआई के छात्रों के बीच में एडम ब्लॉक के समीप बने ढाबे के पास झड़प हो गई और इस झड़प में 5-7 छात्र जख्मी हुए हैं. छात्रों में झड़प की कुछ वीडियो भी सामने आई हैं. वहीं, भारी पुलिस बल भी मौके पर नजर आया. सूचना के अनुसार, मंगलवार सुबह 10 बजे के करीब हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी के शिमला के कैंपस में यह झड़प देखने को मिली. एसएफआई के कार्यकर्ता एडम ब्लॉक् के समीप बने एक ढाबे के ब्रेक फ़ास्ट कर रहे थे तो इस दौरान यहां एबीवीपी के कार्यकर्ता भी आ पहुंचे और दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. बाद में यह कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई और इसमें 5 से 7 कार्यकर्ता गंभीर जख्मी हुए है. घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में माहौल तनावपूर्ण है. छात्रों में डर का माहौल है और पूरा विश्वविद्यालय परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है. दोनों स्टूडेंट संगठनों में झड़प के बाद चोट की तस्वीरें भी सामने आई हैं. इसमें एक युवक के सिर, हाथ और पेरों पर चोट लगी है और खून बह रहा है. उधर, एक वीडियो में सड़क किनारे शेड में कुछ छात्र भिड़ते नजर आ रहे हैं. इनमें कुछ छात्राएं भी शामिल हैं. वहीं, एक अन्य वीडियो में भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल और यूनिवर्सिटी के कैंपस की तरफ भागते नजर आ रहे हैं. गौरतलब है कि शिमला में विधानसभा सत्र के बीच एचपीयू में बवाल पर पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई के इकाई मंत्री आशीष शर्मा ने बयान जारी करते हुए कहा कि पिछले 10 से 15 दिनों से विश्वविद्यालय में एसएफआई के गुंडों की ओर से एबीवीपी की छात्रा कार्यकर्ताओं पर गलत टिप्पणियां की जा रही थीं और उन्हें गालियां दी जा रही थीं. इसके कारण विश्वविद्यालय में हुड़दंग और आतंक का माहौल बना हुआ था. विद्यार्थी परिषद ने विश्वविद्यालय में सुरक्षा को बनाए रखने के लिए कुलपति और डीएसपी से मुलाकात की थी. हालांकि, प्रशासन ने कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं की और पूरी फोर्स को हटा दिया. मंगलवार सुबह करीब 10 बजे जब एबीवीपी के कुछ कार्यकर्ता विश्वविद्यालय आ रहे थे, तब एसएफआई ने उन पर तेज धार वाले हथियारों और रोड से हमला किया. इसमें एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आईं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *