
लाइव हिमाचल/सोलन: सोलन शहर के शामती में 05 जनवरी को जतिन कुमार ने पुलिस थाना सदर सोलन में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि दो जनवरी की रात को इन्होंने मोटर साईकिल न० एच०पी०-16एए-0802 को सैन्टा रोजा होटल के पास अपने किराये के कमरे के समीप सड़क के किनारे खड़ा किया था जब यह अगले दिन 3 फरवरी को इन्होंने देखा कि वहां पर इनका मोटर साईकिल नहीं है जिसकी इन्होंने अपने तौर पर तलाश की परन्तु कहीं पर भी न मिला। इनकी उक्त मोटर साईकिल को कोई नामालूम शख्स दिनांक 2से 3 की रात्रि को चोरी करके ले गया है। जिस पर पुलिस थाना सदर सोलन में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया। इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान चोरी हुए मोटर साईकिल व आरोपियों की तलाश लगातार जारी थी। वहीं तलाशी के दौरान पुलिस थाना सदर सोलन की टीम ने 21 फरवरी को एक आरोपी सूरज पुत्र जगर सिंह निवासी गांव जावा जनेली जह० शिलाई जिला सिरमौर हि०प्र० उम्र 21 वर्ष को इस मामले में गिरफतार किया गया है जिसे पहले सिरमौर पुलिस ने भी चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। वहीं गिरफ्तार आरोपी के पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड की अभी जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है।





