
शिमला पुलिस की कार्रवाई; शाह गैंग की मनी ट्रेल में सम्मिलित, बैंक खाते से कई ट्रांजेक्शन मिले, कई और युवतियाँ राडार पर
शिमला: शिमला पुलिस ने शाह गैंग के चिट्ट तस्करी के रैकेट में सम्मिलित एक और युवती को गिरफ़्तार किया है। आरोपी युवती की पहचान भवनीत कौर चड्डा उर्फ़ सिमरन निवासी शांति निवास, निकट पावर हाउस, टूटू शिमला के रूप में हुई है। आरोपी युवती के बैंक खाते से शाह गैंग के साथ कई ट्रांजेक्शन मिली हैं। आरोपी युवती की गिरफ़्तारी के बाद चिट्टा नेटवर्क में सम्मिलित कई युवतियाँ शिमला पुलिस की राडार पर हैं। शिमला पुलिस चिट्टा तस्करी में सम्मिलित इन युवतियों को गिरफ़्तार करेगी। इसके अलावा शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्करी के आरोप में गिरफ़्तार की अधिवक्ता युवती को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया। जहाँ न्यायालय ने आरोपी युवती को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं। शिमला पुलिस ने शाह गैंग की मनी ट्रेल के आधार पर आरोपी युवती को गिरफ़्तार किया था। शिमला पुलिस की जांच में चिट्टा तस्करी में सम्मिलित युवतियों के मोबाइल से गर्लफ़्रेंड से लेकर ब्वॉयफ़्रेंड की चैट में चिट्टा तस्करी के कई अहम खुलासे हुए हैं। शिमला पुलिस ने शाह गैंग के चिट्टा रैकेट की ट्रेल में एक युवती को गिरफ़्तार किया है। शिमला पुलिस आरोपी युवती के बैक वर्ड लिंकेज खंगाल रही है। चिट्टा तस्करी में सम्मिलित कई युवतियाँ शिमला पुलिस की राडार पर हैं। शिमला पुलिस ने बीते दिनों उत्तरी भारत में नशे का रैकेट चलाने शाह गैंग के मुख्य सरगना संदीप शाह को कोलकाता से गिरफ़्तार किया था। शाह गैंग का मुख्य सरगना संदीप शाह के मोबाइल से कई चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। संदीप शाह के मोबाईल से शिमला पुलिस चिट्टा तस्करी के कई वीडियो हाथ लगे हैं, जिसके बाद पुलिस ने तहसील कल्याण अधिकारी के बाद अब अधिवक्ता युवती को गिरफ़्तार किया है। उधर, एसपी शिमला संजीव गांधी का कहना है कि पुलिस ने शाह गैंग की मनी ट्रेल में सम्मिलित एक और युवती को गिरफ़्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस की जांच में आरोपी युवती के बैंक खाते से शाह गैंग से कई ट्रांज़ेक्शन मिले हैं।
चिट्टा का इंजेक्शन लगाते दो व्यक्ति दिखे, वीडियो वायरल
कुल्लू
भुंतर में सरेआम नशे का इंजेक्शन लगाते दो लोगों का वीडियो सामने आया है। एक पथिक ने जब इन युवकों को नशे का इंजेक्शन लगाते देखा, तो उसने इनका वीडियो बना लिया। वीडियो बनता देख दोनों युवक गड्ढे में आगे-आगे घुसने लगे। वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। युवकों ने वीडियो में अपना नाम तो नहीं बताया। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा है। पुलिस से लोगों ने कड़ी करवाई करने की मांग की है।





