PM मोदी भारत मंडपम में आज SOUL लीडरशिप कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया। इस दो दिवसीय कॉन्क्लेव की शुरुआत भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे की उपस्थिति में हुई। विदेश मंत्री एस जयशंकर अपने दो दिनों के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर हैं। यहां वह जोहान्सबर्ग में G20 विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे। अमेरिका में काश पटेल की FBI डायरेक्टर के तौर पर नियुक्ति को हरी झंडी मिल गई है। काश पटेल का गुजरात से खास कनेक्शन है। वहीं, महाकुंभ में महाशिवरात्रि स्नान को लेकर रेलवे अलर्ट पर है। क्राउड कंट्रोल के लिए प्रमुख स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया भी बनाए गए।
व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण होता है- PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कुछ आयोजन ऐसे होते हैं जो हृदय के बहुत करीब होते हैं आज का कार्यक्रम भी ऐसा ही है। राष्ट्र निर्माण के लिए बेहतर नागरिकों का विकास जरूरी है। व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण, ‘जन से जगत’, किसी भी ऊंचाई को प्राप्त करने के लिए आरंभ जन से ही होता है।
PM मोदी ने किया SOUL लीडरशिप कॉन्क्लेव का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में SOUL लीडरशिप कॉन्क्लेव के पहले संस्करण का उद्घाटन किया। भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे भी उनके साथ मौजूद थे।





