Home » ताजा खबरें » सोलन के मस्कुलर डिस्ट्रॉफी सेंटर में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह हुआ आयोजित…

सोलन के मस्कुलर डिस्ट्रॉफी सेंटर में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह हुआ आयोजित…

लाइव हिमाचल/सोलन: सोलन स्थित देश के एकमात्रमस्कुलर डिस्ट्रॉफी सेंटर में 76वां गणतंत्र दिवस पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में  इंडियन एसोसिएशन ऑफ मस्कुलर डिस्ट्रॉफी की अध्यक्ष संजना गोयल व महासचिव विपुल गोयल ने मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से जूझ रहे बहादुर योद्धाओं के साथ यह खास दिन मनाया। कार्यक्रम में उनके माता-पिता और समर्पित स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी देखी गई। यह समारोह योद्धाओं और उनके परिवारों की अदम्य भावना और देशभक्ति का प्रमाण था। यह कार्यक्रम एक यादगार अनुभव था, जिसने समुदाय और राष्ट्रीय गौरव की भावना को बढ़ावा दिया। भारत माता की जय और वंदे मातरम के साथ मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से जूझ रहे युवाओं ने इस दिन को हाथ में तिरंगा लेकर खास बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]