Home » ताजा खबरें » आरोपी तस्‍कर ने पुलिस के सामने निगली चिट्टे की पुड़िया, रोकने की कोशिश तो काट ली पुलिसकर्मी की अंगुली…

आरोपी तस्‍कर ने पुलिस के सामने निगली चिट्टे की पुड़िया, रोकने की कोशिश तो काट ली पुलिसकर्मी की अंगुली…

लाइव हिमाचल/हमीरपुर: हमीरपुर जिले में पुलिस टीम के डर से आरोपी ने चिट्टा निगल लिया। चिट्टा निगलने से आरोपी की तबीयत बिगड़ गई और अब वह एम्स बिलासपुर में भर्ती है। आरोपी पर पहले से ही एनडीपीएस के मामले दर्ज हैं। बड़सर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम के डर से आरोपी ने चिट्टा निगल लिया। चिट्टा निगलने से आरोपी की तबीयत बिगड़ गई और अब वह एम्स बिलासपुर में भर्ती है। आरोपी पर पहले से ही एनडीपीएस के मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ सबूत मिटाने पर धारा 238 और एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। शनिवार को बड़सर थाना पुलिस की एक टीम गश्त पर थी। इस दौरान राहुल  कुमार निवासी गांव संतला निहरी तहसील रक्कड़ जिला कांगड़ा के कब्जा से  एक अद्द इलेक्ट्रॉनिक तराजू व 10,000 रुपये की नकद राशि बरामद की गई। तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति राहुल कुमार ने अपने थैले से एक पारदर्शी लिफाफा निकाला, जिसे उसने एकदम से निगल लिया। निगलने के बाद उक्त व्यक्ति ने बताया कि उसने जो पदार्थ लिफाफे सहित निगला है, वह हेरोइन (चिट्टा) थी। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। अभी वह एम्स बिलासपुर में उपचाराधीन है। उपरोक्त व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करके एनडीपीएसअधिनियम की धारा के अधीन थाना बड़सर जिला हमीरपुर  में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है तथा अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि आरोपी बार-बार नशीले व मादक पदार्थों के अवैध कारोबार करने के अपराधों का आदी है। इसके खिलाफ थाना बडसर में इससे पहले भी अभियोग सं0 109/2023  पंजीकृत हआ था, जिसमें उससे 02.88 ग्राम हेरोइन (चिट्टा)  तथा अभियोग सं0 134/23 पंजीकृत हुआ था जिसमें उससे  09  ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई थी। इन दोनों अभियोगों में चालान तैयार करके माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं, जो कि माननीय न्यायालय में विचाराधीन हैं। यह आरोपी 21 जनवरी 2025 को भी  पुलिस का नाका तोड़कर भाग गया था तथा नशीले व मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]