Home » ताजा खबरें » प्रधानमंत्री आज NCC PM रैली को करेंगे संबोधित, 2361 कैडेट लेंगे भाग

प्रधानमंत्री आज NCC PM रैली को करेंगे संबोधित, 2361 कैडेट लेंगे भाग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को यहां करियप्पा परेड मैदान में वार्षिक एनसीसी पीएम रैली को संबोधित करेंगे। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस साल गणतंत्र दिवस शिविर में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कुल 2,361 कैडेट ने भाग लिया, जिनमें 917 छात्राएं शामिल थीं। छात्रा कैडेट की यह अब तक की सबसे अधिक भागीदारी थी। बयान में कहा गया है कि पीएम रैली में इन कैडेट की भागीदारी नयी दिल्ली में महीने भर आयोजित होने वाले एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2025 के सफल समापन का प्रतीक होगी। इस वर्ष की एनसीसी पीएम रैली का विषय ‘युवा शक्ति, विकसित भारत’ है। बयान में कहा गया है कि इस अवसर पर 800 से अधिक कैडेट द्वारा राष्ट्र निर्माण के प्रति एनसीसी की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करने वाला एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। बयान में कहा गया है कि 18 मित्र देशों के 144 युवा कैडेट की भागीदारी इस वर्ष की रैली में उत्साह बढ़ाएगी। देशभर से ‘मेरा युवा’ भारत, शिक्षा मंत्रालय और जनजातीय मामलों के 650 से अधिक स्वयंसेवक भी विशेष अतिथि के रूप में एनसीसी पीएम रैली में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]