Home » ताजा खबरें » अर्की के भराड़ीघाट में 5.41 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार…

अर्की के भराड़ीघाट में 5.41 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार…

Oplus_131072

लाइव हिमाचल/सोलन : जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण ईकाई की टीम ने थाना दाड़लाघाट क्षेत्र में गश्त व अपराधों की रोकथाम हेतू मौजूद थी। इसी दौरान बिलासपुर की ओर से आ रही एक्सयूवी कार से 5.41 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक युवक भराड़ीघाट का तो दूसरा अर्की के भराड़ीघाट का रहने वाला है। सोलन पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को जब जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई की टीम दाड़लाघाट क्षेत्र में गश्त पर थी। तो उस दौरान बिलासपुर की तरफ से एक एक्सयूवी गाड़ी एचपी-64बी-7824 में बैठे युवकों के पास चिट्टा हो सकता है। दोनों चिट्टे बेचने का काम करते हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आने जाने वाले वाहनों की जांच पड़ताल शुरू कर दी। जिसमें गाड़ी में बैठे दो युवकों ने अपने नाम व पते भराड़ीघाट के नेरी गांव निवासी बीस वर्षीय हरीश कुमार व भराड़ीघाट क्षेत्र के दसेरनवाला निवासी 28 वर्षीय कुलवन्त सिंह बताया। वहीं तलाशी में 5.41 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने उनसे बरामद गाड़ी को सीज कर दिया है। वहीं दोनों को आज अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस उनके आपराधिक रिकार्ड की भी जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]