Home » ताजा खबरें » दाड़ी में सीएम सुक्खू का घेराव करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता दिया धरना…

दाड़ी में सीएम सुक्खू का घेराव करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता दिया धरना…

लाइव हिमाचल/धर्मशाला:मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के धर्मशाला के दाड़ी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने खूब हंगामा किया। भाजपा कार्यकर्ता सीएम के सभा स्थल पर जाने के लिए अड़े रहे, जिन्हें पुलिस के जवानों ने सड़क पर ही रोक दिया। इसके बाद भाजपा के कुछ कार्यकर्ता सभा स्थल पर भी पहुंच गए। सभा स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम के खिलाफ नारेबाजी की और वहीं पर धरने पर बैठ गए। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि धर्मशाला के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है और केंद्रीय यूनिवर्सिटी के लिए दिए जाने वाले 30 करोड़ रुपये जारी नहीं किया जा रहे हैं। भाजपा के इस प्रदर्शन के कारण सड़क पर भी लंबा जाम देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]