Home » ताजा खबरें » धर्मशाला में स्थापित होगा 225 करोड़ का मिल्क प्लांट, मुख्यमंत्री रखेंगे आधारशिला…

धर्मशाला में स्थापित होगा 225 करोड़ का मिल्क प्लांट, मुख्यमंत्री रखेंगे आधारशिला…

लाइव हिमाचल/धर्मशाला:मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को ढगवार में 225 करोड़ रुपये की लागत वाले मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट की आधारशिला रखी। प्लांट का 20 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। यह प्लांट 5.5 एकड़ भूमि पर बनाया जा रहा है। इसमें हमीरपुर, चंबा व कांगड़ा जिले के दूध उत्पादकों का दूध एकत्रित कर प्रोसेसिंग के लिए लाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आधारशिला रखने के बाद प्लांट के निर्माण कार्य का जायजा लिया।इस मौके पर पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार, राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष भवानी पठानिया , डिप्टी चीफ व्हिप केवल सिंह पठानिया, विधायक आशीष बुटेल, सुदर्शन बबलू , मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार आईटी गोकुल बुटेल, पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर, चेयरमैन रामचंद्र पठानिया, धर्मशाला से पूर्व कांग्रेस उम्मीदवार देवेंद्र जग्गी, धर्मशाला नगर निगम की मेयर नीना शर्मा, एपीएमसी चेयरमैन कांगड़ा नरेंद्र मोंगरा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]