Home » ताजा खबरें » प्रेमी पुलिस कर्मी के साथ निकली थी…नहर में मिली अर्धनग्न लाश, हिमाचल प्रदेश से थी भाखड़ा नहर में मिली युवती

प्रेमी पुलिस कर्मी के साथ निकली थी…नहर में मिली अर्धनग्न लाश, हिमाचल प्रदेश से थी भाखड़ा नहर में मिली युवती

चंडीगढ़/मंडी : पंजाब के पटियाला में भाखड़ा नहर से मिली लाश की पहचान हो गई है. लाश हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर की युवती की है. 22 साल की युवती के प्रेमी पर कत्ल का केस दर्ज किया गया है. इससे पहले, बुधवार को युवती की पहचान के लिए सोशल मीडिया पर फोटोस शेयर की गई थी. निशा के मर्डर का केस में 33 साल के आरोपी पुलिस कर्मी को डिटेन किया गया है. जानकारी के अनुसार, मंडी जिले के जोंगिद्रनगर की पंचायत मसौली़ के सेरू गांव की निशा 3 साल से चंडीगढ में रहती थी. वह एयरहोस्टेस की ट्रेनिंग कर ही थी. बीते सप्ताह वह अपने घर जोगिद्रनगर आई हुई थी. यहां से फिर सोमवार को निशा घर से चंडीगढ़ से रवाना हुई. चंडीगढ़ में वह पीजी से अपने दोस्त के साथ निकला और  इस दौरान बाद में उसका फोन बंद हो गया. मंगलवार को निशा डेडबॉडी अर्धनग्न अवस्था में नंगल नहर से मिली. स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लिया था और बुधवार को युवती की पहचान के बाद परिजनों को बुलाया गया और  बेटी का शव सौंप दिया गया. एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि नंगल पुलिस की ओर से जोगिंद्रनगर थाना की टीम को युवती की मौत की सूचना मिली है. पटियाला संगरूर मार्ग पर भाखड़ा नहर से निशा का शव मिला. इस मामले में निशा के प्रेमी युवराज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है. युवरात मोहाली पुलिस में तैनात है. 22 वर्षीय निशा चंडीगढ़ में एयरहोस्टेस की पढ़ाई कर रही थी औऱ सेक्टर- 34 में पीजी में रहती थी. हालांकि, युवती के साथ क्या हुआ, इसके बाद में जानकारी नहीं मिल पाई है. क्यों युवती के साथ यह वारदात हुई, पुलिस पड़ताल कर रही है. युवती को रोपड़ के पथरेड़ी गांव के पास नहर में धक्का दिया गया था. 20 जनवरी की शाम को प्रेमी के साथ पीजी से निकली थी. इसके बाद लापता हो गई. 21 जनवरी को शाम को भाखड़ा नहर से शव मिला था. भोले शंकर डाइवर्स क्लब की टीम ने शव को नहर से निकाला था. बाद में 22 जनवरी को सुबह निशा के परिजनों ने पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में शव की पहचान की.  इसके बाद रूपगनर जिले के थाना सिंह भगवंतपुर की पुलिस टीम शव को साथ ले गई.  पुलिस की जांच में पता चला है कि निशा की दोस्ती फतेहगढ़ साहिब के रहने वाले युवराज के साथ से थी. 20 जनवरी को शाम को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में निशा युवराज के साथ जाती दिखाई दी है. हालांकि, बाद में उसका मोबाइल फोन बंद हो गया था. परिजनों ने पुलिस को बेटी के लापता होने की शिकायत दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]