Home » Uncategorized » मनाली में युवक की ह***त्या, विंटर कार्निंवल में रेत डाला गला….

मनाली में युवक की ह***त्या, विंटर कार्निंवल में रेत डाला गला….

लाइव हिमाचल/मनाली:राष्ट्र स्तरीय मनाली विंटर कार्निंवल की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई है। कार्निंवल के दौरान नगर परिषद के कार्यालय के समीप अचानक युवक का किसी ने गला रेत दिया। हालांकि युवक को पुलिस अस्पताल लेकर आ रही थी लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, मनुरंगशाला में विंटर कार्निंवल के कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद के कार्यालय के पास दर्शकदीर्घा में ही वशिष्ट के दक्ष का किसी ने तेज धारदार हथियार से गले में वार कर दिया। इससे वह बुरी तरह से लहूलुहाल हो गया।ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी उसे तुरंत अस्पताल लेकर आए लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभी तक हमला करने वालों का पता नहीं चल पाया है। अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई। कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठ गए हैं। अस्पताल में जुटी लोगों की भीड़ को समझाने थाना प्रभारी खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया। उन्होंने कहा कि आरोपी जल्द सलाखों के पीछे होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]