Home » ताजा खबरें » 12 को शिमला लौटेंगे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, 14 को जाएंगे दिल्ली…

12 को शिमला लौटेंगे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, 14 को जाएंगे दिल्ली…

लाइव हिमाचल/शिमला: आगामी कुछ दिनों तक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है। मुख्यमंत्री अधिकतर समय शिमला से बाहर रहने वाले हैं। सीएम सुक्खू कल यानी 12 जनवरी को वापस शिमला लौटेंगे।  वे 10 जनवरी को शिमला से अपने गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन के लिए रवाना हुए थे। नादौन में उनका तीन दिन का प्रवास चल रहा है। ऐसे में शिमला वापस लौटने के एक दिन बाद ही 14 जनवरी को मुख्यमंत्री का दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। वहां वे 15 जनवरी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नए कार्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। इसके एक या दो दिन बाद मुख्यमंत्री कांगड़ा प्रवास पर रहेंगे। ऐसे में वे दिल्ली से सीधे धर्मशाला के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के कांगड़ा प्रवास के दौरान कांगड़ा के लोगों को करोड़ों की सौगात मिल सकती है। इस दौरान मुख्यमंत्री कई विकास कार्यों की आधारशिला रखने के साथ उद्घाटन करेंगे। 25 जनवरी को मुख्यमंत्री बैजनाथ में पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वापस शिमला लौटेंगे।सीएम सुक्खू 26 जनवरी को शिमला में होने वाले राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगे। शिमला से बाहर रहने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सचिवालय और अपने सरकारी आवास ओक ओवर में लोगों से नहीं मिल पाएंगे। सीएम शिमला में लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करते हैं। इसके लिए  मुख्यमंत्री ने दिन भी निर्धारित किए हैं। ऐसे में अब दोबारा शिमला वापस लौटने पर ही मुख्यमंत्री लोगों से मिल पाएंगे। प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों से लोग तय दिन पर मुख्यमंत्री के पास अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचते हैं। इस दौरान लोगों की अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *