Home » Uncategorized » टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंची हिमाचल की टीम…

टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंची हिमाचल की टीम…

– मिक्सड डबल्स व गल्र्ज टीम सेमीफाइनल में

लाइव हिमाचल/सोलन : टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम ने इस बार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। गाजीपुर में आयोजित 26वीं राष्ट्रीय टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम ने मिक्सड डब्लस में बिहार, आंध्रप्रदेश, यूपी व गुजरात की टीमों को पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। हिमाचल प्रदेश टेनिस वॉलीबॉल एसोसिएशन के महासचिव गोबिंद सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की गल्र्ज टीम ने भी सेमीफाइनल में जगह बना लगी है। हिमाचल की टीम ने महाराष्ट्र की टीम को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। हिमाचल की टीम कोच नितेश कुमार व ज्ञान मेहता की देखरेख में इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही है।

ये खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा
जूनियर ब्वॉयज टीम में रजत, पीयूष, कार्तिक, युग, तेजस ठाकुर, कार्तिक ठाकुर व आदर्श भंडारी शामिल है। इसी प्रकार सब जूनियर टीम में सपनेश, संजय, दक्ष रावत, अभिज्ञ, शाविक, आदित्य व अभिमन्यू चौहान शमिल है। इसी प्रकार हिमाचल सब जूनियर गल्र्ज टीम में दीपांशी, निवेदिता, रितिका, पल्लवी, प्रीतिका, आस्था व हर्षिता जबकि जूनियर गल्र्ज टीम में दिव्यांशी चौहान, प्रिया, पलक, जुन्नू, अंजलि और गुंजन शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *