Home » Uncategorized » नए साल पर शिमला में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, 3 युवकों की मौत…

नए साल पर शिमला में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, 3 युवकों की मौत…

लाइव हिमाचल/शिमला: नए साल का जश्न तीन युवकों के परिवार के लिए उस समय मातम में बदल गया जब एक दर्दनाक सड़क हादसे में उनकी जान चली गई। यह हादसा नए साल की पूर्व संध्या पर मंगलवार रात करीब 11:30 बजे नेशनल हाईवे-5 (NH-5) पर मतियाना के पास पेट्रोल पंप के समीप हुआ। किन्नौर के तीन युवक एक कार (HP02AA-0169) में सवार होकर शिमला से रामपुर की ओर जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस सूत्रों के मुताबिक कार चालक ने सड़क पर नियंत्रण खो दिया और गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस व प्रशासन को सूचित किया। लेकिन तब तक तीनों युवक दम तोड़ चुके थे। मृतकों की पहचान अभी तक पूरी तरह से नहीं हो पाई है। लेकिन पुलिस ने प्राथमिक जांच में पता लगाया है कि ये तीनों युवक किन्नौर जिले के रहने वाले थे। ठियोग पुलिस ने परिजनों को सूचना भेज दी है और पहचान की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। नए साल की पूर्व संध्या जहां हर जगह खुशी और जश्न का माहौल था। वहीं इस हादसे ने तीन परिवारों को गमगीन कर दिया। हादसे की खबर जैसे ही मृतकों के परिवारों तक पहुंची। वे गहरे सदमे में चले गए। बताया जा रहा है कि तीनों युवक किसी निजी कार्य से शिमला आए थे और रामपुर लौट रहे थे।ठियोग पुलिस स्टेशन ने हादसे को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली है। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान की जा रही है और जल्द ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *