Home » ताजा खबरें » आउटसोर्स भर्तियों पर लगी रोक सरकार ने दायर की अर्जी…

आउटसोर्स भर्तियों पर लगी रोक सरकार ने दायर की अर्जी…

लाइव हिमाचल/शिमला:हिमाचल प्रदेश में हाईकोर्ट के दवारा आउटसोर्स भर्तियों पर लगाई गई। रोक को हटाने के लिए सरकार की ओर से एक अर्जी दायर की गई है। महाधिवक्ता ने अदालत को बताया कि आउटसोर्स भर्तियों की प्रक्रिया के लिए कमेटी के गठन के निर्माण पर सरकार विचार कर रही है।प्रदेश सरकार इस कमेटी की देखरेख करेगी। व भर्तियों की प्रक्रिया में पारदर्शिता होगी। सरकार की ओर से दायर अर्जी पर अब 31 दिसंबर को सुनवाई होगी। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और सत्येन वैद्य की खंडपीठ इस मामले की सुनवाई कर रही है। अदालत ने 7 नवंबर को इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन की ओर से विभागों में की जा रही सभी भर्तियों पर रोक लगा दी थी। खंडपीठ ने कंपनियों और उम्मीदवारों का सारा डाटा बेवसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाए हैं कि प्रदेश में करीब 110 कंपनियां फर्जी पाई गई हैं। भर्तियों की प्रक्रिया के लिए कोई नियम नहीं बनाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *