
लाइव हिमाचल/सोलन: गवर्नमेंट हाई स्कूल झटवाड वार्षिक पारितोषिक समारोह को बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस वार्षिक पारितोषिक समारोह में डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा वरिष्ठ कांग्रेस नेता हमीरपुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के पहुंचने पर स्कूल मुख्याध्यापक केसर सिहं, एसएमसी प्रधान सुभाष चंद एवं इदूंवाला व स्टाफ ने बड़ी ही गर्म जोशी के साथ डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा का स्वागत किया। स्कूल मुख्याध्यापक व स्टाफ ने टोपी शाल व स्मृति चिन्ह देखकर मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। बच्चों ने इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए और बच्चों ने हिमाचली शादी का बहुत ही सुंदर दृश्य प्रस्तुत किया जिससे वहां पर उपस्थित सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ बच्चों की हौसला अफजाई की।





