Home » ताजा खबरें » मुख्यमंत्री 15 दिसम्बर को सोलन ज़िला के प्रवास पर….

मुख्यमंत्री 15 दिसम्बर को सोलन ज़िला के प्रवास पर….

लाइव हिमाचल/सोलन: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 15 दिसम्बर, 2024 को सोलन ज़िला के प्रवास पर आ रहे हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू 15 दिसम्बर, 2024 को दिन में 12.00 बजे अर्की विधानसभा क्षेत्र के लोहारघाट में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री तदोपरांत दोपहर बाद 02.15 बजे अन्द्रेली भटोली में भटोली खड्ड रेडु पर पुल की आधारशिला रखेंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू दोपहर 02.45 बजे ग्राम पंचायत मलैहनी में रेटर खड्ड पर निर्मित होने वाले पुल का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री सांय 03.25 बजे कोटला कलां में कोटला कलां खड्ड पर पुल की आधारशिला भी रखेंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू तदोपरांत सांय 04.00 बजे ग्राम पंचायत करसौली के गुल्लरवाला में भटोली जटां, चाखां, गुल्लरवाला, करसौली, मियानीवाल, ब्राहमण माजरा, डोलां, खंगरूवाल में विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री नालागढ़, जोघों, मितियां-बेहली-खेलर के लिए विभिन्न उठाऊ जलापूर्ति योजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू तदोपरांत सांय 04.30 बजे बरूणा में एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री तत्पश्चात सांय 05.50 बजे नालागढ़ में आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय ज़िला स्तरीय रेडक्रॉस मेला-2024 के समापन समारोह में भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]