Home » धर्म » “प्रसाद” योजना के अन्तर्गत चुना गया मां चिंतपूर्णी मंदिर को….

“प्रसाद” योजना के अन्तर्गत चुना गया मां चिंतपूर्णी मंदिर को….

लाइव हिमाचल/धर्मशाला:  केंद्रीय पर्यटन एवं सांस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांगड़ा के लोकसभा सदस्य डॉक्टर राजीव भारद्वाज को एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि केन्द्र सरकार ने ऊना जिला में प्रशिद्ध शक्तिपीठ मां चिन्तपूर्णी मन्दिर को भारत सरकार ने “प्रशाद” योजना के अन्तर्गत धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए चुना है। जिसके अंतर्गत इस स्थल में भ्रमण करने वाले श्रद्धालुओं को दीर्घकालीन रूप में प्राथमिकता के आधार पर बेहतर सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस धार्मिक स्थल के सम्पूर्ण विकास के लिए राज्य सरकार ने केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय को अभी तक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट नहीं सौंपी है। उन्होंने बताया कि “प्रसाद ” योजना के अन्तर्गत केन्द्र सरकार राज्यों, केन्द्र शासित राज्यों में महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों, पुरातत्व महत्व के स्थलों में आधुनिक सुविधाएं विकसित करने के लिए राज्य सरकारों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है, ताकि धार्मिक पर्यटन का अधिकतम दोहन किया जा सके। केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कांगड़ा के लोकसभा सदस्य डॉक्टर राजीव भारद्वाज को एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि युवा सहकार योजना के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश की किसी भी सहकारी समिति का कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है।उन्होंने बताया कि युवा सहकार योजना के अन्तर्गत 3 महीने से कार्यरत युवा उद्यमी सहकारी समितियों को पांच साल की अवधि के लिए ऋण प्रदान किया जाता है तथा इस ऋण पर राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम 2 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि यह राशि परियोजना के आधार पर स्वीकृत की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *