Home » ताजा खबरें » 71 वर्षीय नाहन के समाजसेवी जेपी शर्मा का हुआ निधन…

71 वर्षीय नाहन के समाजसेवी जेपी शर्मा का हुआ निधन…

Oplus_131072

लाइव हिमाचल/ नाहन: नाहन के सुंदर बाग कॉलोनी निवासी और समाजसेवी जे.पी. शर्मा का शुक्रवार (दिनांक6/12/2024) सुबह आकस्मिक निधन हो गया।उनकी मृत्यु हृदय गति रुकने (कार्डियक अरेस्ट) के कारण हो गई। जे.पी. शर्मा  का जन्म 1 जुलाई 1953 को जयपुर (राजस्थान) में हुआ था। वे 1971 में नाहन आए और हिमाचल टेरपिन प्रोडक्ट्स, कालाअंब में मुख्य संचालन अधिकारी के रूप में कार्यरत रहे। इसके बाद 2012 में उन्होंने वंडर प्रोडक्ट्स के सीईओ का पदभार संभाला।। अपने जीवनकाल में वो अपनी मुस्कान भरी शख्सियत और हंसमुख स्वभाव के लिए जाने जाते थे। वे न केवल एक कर्मठ कार्यकर्ता थे, बल्कि एक समाजसेवी भी थे। हमेशा ही जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहते थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सरकारी विभागों और अधिकारियों के साथ बहुत ही अच्छे और सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए।

Leave a Comment

[democracy id="1"]