Home » ताजा खबरें » यमुना नदी में एक युवती ने लगाई छलांग ढूंढने में जुटे गोताखोर, मौके पर पहुंची पांवटा पुलिस….

यमुना नदी में एक युवती ने लगाई छलांग ढूंढने में जुटे गोताखोर, मौके पर पहुंची पांवटा पुलिस….

पांवटा साहिब : हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में यमुना नदी में एक युवती के कूदने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि युवती की उम्र 20 साल से कम है। युवती ने यमुना नदी में कूदने से पहले अपनी चप्पलें, ब्रेसलेट, गले की माला और जुराब किनारे पर छोड़ा हैं। वहीं सीढ़ियों पर “मां सॉरी” भी लिखा था। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने युवती को नदी में छलांग लगाते देखा। युवती दोपहर करीब डेढ़ बजे उससे पहले वह नदी के किनारे बैठकर रो रही थी। घटनास्थल पर मिली चप्पलों और अन्य वस्तुओं के आधार पर भी युवती की उम्र का अंदाजा लगाया जा रहा है। पांवटा साहिब की डीएसपी अदिति सिंह ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से मिली वस्तुओं के आधार पर युवती की पहचान की कोशिश की जा रही है। गोताखोरों की टीम यमुना नदी में युवती की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अगर किसी के पास इस घटना से संबंधित कोई जानकारी हो, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *