Home » ताजा खबरें » जिस वाहन को पार्क कर रहा था चालक, उसी के नीचे आकर गई जान….. जानिए पूरी ख़बर ?

जिस वाहन को पार्क कर रहा था चालक, उसी के नीचे आकर गई जान….. जानिए पूरी ख़बर ?

झंडूता : झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले धराडसानी गांव एक व्यक्ति की गाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान संजय कुमार (40) पुत्र प्यारे लाल के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार संजय अपने घर के समीप पिकअप गाड़ी (एचपी 69-6696) को पार्क कर रहा था। जैसे ही वह नीचे उतरकर गाड़ी के पिछले टायर में पत्थर लगाने लगा तो गाड़ी उतराई में होने के कारण पीछे की तरफ चल पड़ी। इस कारण संजय कुमार गाड़ी के नीचे आ गया।हादसे में गंभीर रूप से घायल संजय को तुरंत एम्स अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस थाना झंडूता के थाना प्रभारी जगदीश कुमार ने फोन के माध्यम से बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस थाना झंडूता की एक टीम मौके पर गई और शव को कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *