Home » Uncategorized » अनुराग को सता रहा है डर, शुरू हो गया है पूर्व मंत्री से पूर्व एम पी होने का सफर : राजीव शर्मा

अनुराग को सता रहा है डर, शुरू हो गया है पूर्व मंत्री से पूर्व एम पी होने का सफर : राजीव शर्मा

सोलन: अनुराग को सता रहा है डर शुरू हो गया है पूर्व मंत्री से पूर्व एम पी होने का सफर, ये बात आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजीव शर्मा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर के सांसद के बयान जिसमें उन्होंने आम आदमी पार्टी को देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी के साथ उनके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल व अन्य नेताओं के खिलाफ दिए बयान पर पलटवार करते हुए कही। उन्होंने कहा कि दिल्ली में लोगों को भड़काने वाले सांसद ने अभी तो पूर्व मंत्री बनकर डिमोट हुए है ओर उन्हें आम आदमी पार्टी का डर सता रहा है क्योंकि उन्हें मालूम है कि जल्द ही आप की जनहितकारी नीतियों के कारण जनता के आप के प्रति बढ़ते रुझान के चलते आम आदमी पार्टी हिमाचल में भी बीजेपी का सफाया करने में कामयाब होगी और उनके पूर्व मंत्री के बाद पूर्व संसद लोगो के सहयोग से बना देगी इसी डर के चलते वो नित्य प्राय आम आदमी पार्टी के नेताओं पर निराधार तंज कसते चले आ रहे है जबकि पार्टी को समाप्त करने की अनैतिक कोशिशों के बाबजूद पार्टी के सभी शीर्ष नेता आज बाहर है और उनसे एक भी रुपए का कोई वसूली नहीं हुई और अपनी संस्थानों के दवाब में नेताओं को दवाब में पार्टी में मिलने को मजबूर कर रहे है क्योंकि दिल्ली में उनके पास नेताओं का टोटा है और उनकी जनविरोधी नीतियों से परेशान होकर उनके नेता आम आदमी पार्टी का दामन थाम रहे है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *