Home » Uncategorized » पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप अखिल भारतीय कोली समाज के बने राष्ट्रीय अध्यक्ष…

पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप अखिल भारतीय कोली समाज के बने राष्ट्रीय अध्यक्ष…

सोलन: अखिल भारतीय कोली समाज (पंजीकृत) नई दिल्ली के आज हुए चुनाव में शिमला हिमाचल प्रदेश से लोकसभा के पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप को संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। आपको बता दें कि यह चुनाव उत्तम सिंह कश्यप की अध्यक्षता वाली चुनाव समिति की देखरेख में अखिल भारतीय कोली समाज संगठन के मुख्यालय न्यू अशोक नगर में हुआ। जहां इस चुनाव में देश भर से प्रतिनिधियों ने भाग लिया,और चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लिया। अखिल भारतीय कोली समाज संगठन के निवर्तमान अध्यक्ष गुजरात से अजीत भाई पटेल, जो तीन साल तक इस पद पर रहे हैं। वहीं इस संगठन के पहले अध्यक्ष स्वर्गीय प्रताप सिंह थे जो उस समय शिमला से लोकसभा के सांसद थे। भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द भी तीन बार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *