Home » Uncategorized » राजकीय प्रारंभिक पाठशाला पुंजविला में खंड स्तरीय बाल मेला का आयोजन..

राजकीय प्रारंभिक पाठशाला पुंजविला में खंड स्तरीय बाल मेला का आयोजन..

सोलन : राजकीय प्रारंभिक पाठशाला पुंजविला में खंड स्तरीय बाल मेला, प्रारंभिक खंड शिक्षा अधिकारी सोलन हरी राम चंदेल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। वहीं इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा उपनिदेशक जगदीश नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की उनके साथ रंजना नैयर बीओबीईईओ निरीक्षण,एमडी चौहान एचएम निरीक्षण और करतार सिंह अधीक्षक रा0,व0,मा0 पाठशाला गूगाघाट बतौर वशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहें। वहीं इस कार्यक्रम में खंड सोलन के 66 प्राथमिक पाठशालाओं से लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। ये विद्यार्थी खंड के 12 केंद्र पाठशालाओं का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। इन बच्चों ने एकल नृत्य, एकल गान, समूहगान, समूहनृत्य, भाषण एकाकी, फैन्सी ड्रैस, प्रशनोतरी, चैस, कैरम चित्रकला, कुर्सीदौड़, चमच्च रेस आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया। वहीं इस दौरान शिक्षा उपनिदेशक जगदीश नेगी ने बच्चों को अपना आशीर्वाद देकर वहां उपस्थित शिक्षकों का बच्चों के शिक्षण स्तर में सुधार हेतु दिशा निर्देश दिए। वह साथ ही खंड के शिक्षकों का NAS राष्ट्रीय परख सर्वेक्षण 2024, में बच्चों के प्रदर्शन को सुधारने हेतु दिशानिर्देश व शुभकामनाएं दी, सभी शिक्षकों के इस बारे में प्रयासों को सहारा गया। शिक्षा उपनिदेशक जगदीश नेगी ने प्रारम्भिक खंड शिक्षा अधिकारी सोलन हरी राम चन्देल को इस कार्यक्रम का भव्य आयोजन करने के लिए उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की। इन प्रतियोगिताओं में विजेता रहे छात्रों का जिला स्तर बाल मेले के लिए चयन किया गया, जिला स्तर बाल मेला रा0,व0,मा0 पाठशाला अर्की में 13-14 नवंबर 2024 को होना निश्चित हुआ है। ये सभी चयनित छात्र- छात्राएं उपरोक्त तिथियों मे जिला स्तरीय बाल मेले में भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *