Home » Uncategorized » राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला धर्मपुर में खंड स्तरीय बाल मेले का आयोजन…

राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला धर्मपुर में खंड स्तरीय बाल मेले का आयोजन…

. भोजनगर की छात्रा ने विभिन्न फैंसी ड्रेस में प्रथम स्थान किया हासिल, तो म्यूजिकल चेयर रेस में मनीष रहा दूसरे स्थान पर।

सोलन: खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सरला भाटिया धर्मपुर की अध्यक्षता में राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला धर्मपुर में खंड स्तरीय बाल मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस, एकल गान, एकल नृत्य, समूह नृत्य, समूह गान, स्पून रेस, म्यूजिकल चेयर, क्विज आदि प्रतियोगिताएं करवायी गई जिसमें अनेक केंद्रों ने भाग लिया। वहीं कार्यक्रम में राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला भोजनगर के 12 छात्रों ने भी भाग लिया। जिसमें केंद्र भोजनगर की छात्रा विभा ने फैंसी ड्रेस में प्रथम स्थान प्राप्त किया। और सिमरन ने एकल गीत में प्रथम स्थान प्राप्त किया वह मनीष ने म्यूजिकल चेयर रेस में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर सुनीला भाटिया (केंद्र मुख्य शिक्षक, पाठशाला भोजनगर) ने सभी विजेताओं को इस जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न कलात्मक व अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बच्चों का न केवल बौद्धिक विकास होता है बल्कि उनमें नए जोश व मनोबल को भी बढ़ावा मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *