Home » Uncategorized » नवंबर में भी तप रहे हिमाचल के पहाड़, अब कांगड़ा और मंडी में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी

नवंबर में भी तप रहे हिमाचल के पहाड़, अब कांगड़ा और मंडी में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी

Himachal Pradesh Weather Forecast: हिमाचल प्रदेश में अक्टूबर महीने में 97 फीसदी तक कम बारिश हुई. नवंबर महीने में बादल और बारिश दोनों का ही नामोनिशान गायब नजर आ रहा है. अक्टूबर के बाद नवंबर महीना भी नर्म पड़ता हुआ नहीं दिख रहा है. हिमाचल प्रदेश में नवंबर महीने में भी तपती हुई धूप लोगों को परेशान कर रही है. दोपहर के वक्त तापमान 30 डिग्री के पार जा रहा है और शाम के वक्त लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है.

तीन स्थानों पर अधिकतम तापमान ने तोड़े रिकॉर्ड
रविवार के बाद सोमवार को भी लोगों को तपती धूप में परेशान किया. सोमवार को हिमाचल प्रदेश के तीन अलग-अलग स्थान में अधिकतम तापमान के रिकॉर्ड टूटे हैं. धर्मशाला में 27.8, कांगड़ा में 29.3 और मंडी में 27.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. यह आज तक के इतिहास का नवंबर महीने के दौरान सबसे गर्म दिन रहा. इससे पहले रविवार को भी धर्मशाला और सोलन में अधिकतम तापमान के पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त हुए थे. रविवार को सोलन में अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस और धर्मशाला में 27.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था.

आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना नहीं

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक शोभित कटियार के मुताबिक, 10 नवंबर तक हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ बने रहने का अनुमान है. हालांकि 8 नवंबर के बाद राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इसका असर कांगड़ा, चंबा और लाहौल स्पीति की ऊंचाई वाले इलाकों में ही नजर आएगा. राज्य के अन्य भागों में मौसम साफ बने रहने का ही अनुमान है. सोमवार को हमीरपुर में सबसे ज्यादा 35.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया है. वहीं, हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान की बात करें तो चंबा में 28.8, भरमौर में 23.9, कांगड़ा में 29.3, केलांग में 19.1, मनाली में 21.6, भुंतर में 29.8, बजौरा में 29.2, सैंज में 26.1, नेरी में 31.1, हमीरपुर में 35.3, मंडी में 27.6, कसौली में 21.8, शिमला में 22.9, जुब्बड़हट्टी में 25.5, सोलन में 27.8, मशोबरा में 21.9, कुफरी में 18.1, नारकंडा में 18.3, नाहन में 29.3, धौलाकुआं में 29.7, ताबो में 28.2, कल्पा में 20.9 और रिकांगपिओ में 23.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]