एचआरटीसी कर्मशाला रोड पर खुलेगा एसपी ऑफिस
देहरा में एचआरटीसी कर्मशाला रोड पर एसपी ऑफिस खुलेगा। सरकार ने 28 अगस्त 2024 को देहरा में एसपी कार्यालय खोलने की अधिसूचना जारी की थी। फिलहाल पुलिस जिला नूरपुर के एसपी अशोक रतन के पास देहरा का अतिरिक्त कार्यभार है।
ये कार्यालय भी खुल चुके
- -जलशक्ति विभाग अधीक्षण अभियंता कार्यालय
- -लोक निर्माण विभाग अधीक्षण अभियंता कार्यालय
- -बिजली बोर्ड अधीक्षण अभियंता कार्यालय
- -खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय
विधायक कमलेश नौ नवंबर तक सुनेंगी जनसमस्याएं
विधायक कमलेश ठाकुर देहरा विधानसभा क्षेत्र में पांच से नौ नवंबर तक लोगों की समस्याएं सुनेंगी। ब्लॉक कांग्रेस महासचिव इंद्र शर्मा ने बताया कि कमलेश मंगलवार को दिन में 11.30 बजे मुख्यमंत्री के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय के लोकार्पण समारोह में उपस्थित रहेंगी।
छह नवंबर को हरिपुर अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगी। दोपहर दो बजे तक विश्राम गृह हरिपुर में लोगों की समस्याएं सुनेंगी। सात नवंबर को दिन में 10:30 बजे जालंधर लाहड़, दोपहर दो बजे मूहल पंचायत, आठ नवंबर को दिन में 11 बजे बढल, नौ नवंबर को दिन में 10:30 बजे मेहवा व दोपहर दो बजे वासा में लोगों की समस्याएं सुनेंगी।




