Home » Uncategorized » ऊना में कार और ट्रक की टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

ऊना में कार और ट्रक की टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के ऊना में मंगलवार (29 नवंबर) को सुबह कार और ट्रक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया.  यह जानकारी पुलिस ने दी और बताया कि यह घटना सुबह के वक्त हुई है. पुलिस की तरफ से बताया गया कि ये घटना बड़ूही के पास की है. युवक किसी शादी समारोह से जब कांगड़ा जिले के नूपुर में एक शादी समारोह में हिस्सा लेने के बाद वापस लौट रहा था तभी ये दर्दनाक हादसा हो गया।

टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए

पुलिस ने बताया कि मृतक व्यक्ति की पहचान शिमला के कोटखाई निवासी अक्षय कुमार के रूप में हुई है.  पुलिस की तरफ से कहा गया है कि हादसा इतना दर्दनाक था कि व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई. हादसा इतना भयंकर था कि मृतक व्यक्ति की पहचान करना भी मुश्किल हो रहा था. हादसे में घायल उत्तर प्रदेश के निवासी अग्वेद पांडेय को पहले ऊना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर उन्हें पीजीआई-चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया. एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है।

बीते दिनों भी हुआ था हादसा

बीते दिनों ऊना में इससे भी बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ था जिसमें सड़क हादसे में 5 युवकों की मौत हो गई थी. यह हादसा कार की तेज रफ्तार की वजह से खम्भे में टकराने से हुआ था.हादसे के बाद जहां दो लोगों  ने मौके पर ही दम तोड़ दिया वहीं 3 को अस्पताल ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *