Home » Uncategorized » सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजडी -जाबली में सात दिवसीय विशेष एनएसएस कैंप का हुआ समापन….

सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजडी -जाबली में सात दिवसीय विशेष एनएसएस कैंप का हुआ समापन….

सोलन: सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजडी -जाबली में सात दिवसीय विशेष एनएसएस कैंप का समापन हुआ। जिसमें 24 सवंयसेवीयों ने भाग लिया जिसमें 14 छात्र व 10 छात्राएं रही। कैंप प्रभारी बलविंदर ठाकुर व अनिता उपाध्याय ने बताया कि कैंप के अंतिम दिन में एसबीआई जाबली मैनैजर जसप्रीत कौर विशेष तौर पर उपस्थित रहीं ,जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रिंसिपल मोनिका ठाकुर ने की। इस कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वंदना व एनएसएस लक्ष्य गीत गाया गया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सात दिवसीय एनएसएस कैंप में प्रतिदिन प्रभात फेरी व गोद लिए कोट घाट गांव के मंदिर परिसर व स्कूल कैंपस, रास्तों में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

कैंप के दौरान स्वयंसेवियों को जागरूक के लिए प्रतिदिन रिसोर्स पर्सन भी जागरूक करते रहे। जिसमें शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री शक्तिपीठ जाबली के मितिका शर्मा ने देव संस्कृति ब्रह्मा कुमारी आश्रम के बहन योगिता ने बच्चों को संस्कार पर जागरुक किया। कैंप के दौरान डीएसपी परवाणू मेहर पंवर ने भी बच्चों को कानून से संबंधित जानकारियां उपलब्ध करवाई विशेष कर छात्राओं को जागरूक किया तथा नशे से दूर रहने पर भी जागरुक किया। इस मौके पर स्कूल के बच्चों सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *