नूरपुर : नूरपुर के निकट भडवार में गाड़ियां टकराने से 4 महिलाएं घायल हो गईं। जानकारी अनुसार भडवार में सड़क किनारे खड़ी आल्टो कार को एक गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में आल्टो में बैठी 3 महिलाएं घायल हो गईं। उसी दौरान एक इनोवा गाड़ी ने आल्टो को टक्कर मार दी, इस हादसे में एक लड़की घायल हो गई। सभी घायलों को एन. एच.ए.आई. की एम्बुलैंस द्वारा उपचार के लिए नूरपुर अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





